भोरे: भोरे में स्वास्थ्य विभाग के आदेश की हो रही अवेहलना, तीन-तीन पत्रों के बाद भी नहीं मिला प्रशासनिक सहयोग
बिहार के मुजफ्फरपुर में हुए चर्चित मामले के बाद बिहार सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मानक के अनुरूप संचालित नहीं हो रहे निजी अस्पतालों की जांच एवं कार्रवाई के लिए बड़े पैमाने पर जांच के निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद भोरे में स्वास्थ्य विभाग के आदेश की अवहेलना होती नजर आ रही है। सोमवार की दोपहर 2:00 बजे जानकारी के मुताबिक तीन तीन पत्राचार हुआ है।