चायल: पट्टी परवेजाबाद में मोहर्रम से लौट रहे युवकों की बाइक नीलगाय से टकराई, एक की मौत, तीन घायल
कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पट्टी परवेजाबाद बड़े गांव के चार युवक मोहर्रम का मातम मनाकर शुक्रवार भोर वापस लौट रहे थे। चिल्ला शाहबाजी स्थित गैस एजेंसी के पास अचानक सामने आई नीलगाय से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में मोहम्मद वसीम (24) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अदनान अली, रेहान अहमद और सलीम गंभीर रूप से घायल हो गए!शुक्रवार देर शाम पहुचा शव!