मुंगेर: टाउन हाई स्कूल की समीप हुए मोबाइल लूट कांड का पुलिस ने किया उद्वभेदन
Munger, Munger | Feb 11, 2024 बीते दिन टाउन हाई स्कूल के समीप गम्हरिया बेगूसराय के युवक से हुए मोबाइल लूट कांड का मुंगेर पुलिस ने उद्वभेदन किया है।पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर एसडीपीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा लूट कांड में शामिल अपराधी को वासुदेवपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत चंदी स्थान टीकारामपुर से लूटी हुई मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है।