मुंगेर: रेलवे स्टेशन मुंगेर के परिसर में बैठक का हुआ आयोजन, अखिल भारतीय रेल यात्री महा पंचायत का किया गया गठन
Munger, Munger | Feb 11, 2024 रेलवे स्टेशन मुंगेर के परिसर में रेल यात्री से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। केंद्रीय संयोजक दक्षिण पूर्व रेलवे के पूर्व जेड आरयूसीसी सदस्य संजय केसरी के नेतृत्व में संयुक्ता कुमारी की अध्यक्षता और रवी मोहन भगत के संचालन में अखिल भारतीय रेल यात्री महा पंचायत का गठन किया गया।