गोरौल: NH-22 पर दो अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल, सीएचसी गोरौल में भर्ती
हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग 22 पर दो अलग-अलग जगह पर हुए सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिसे इलाज के लिए सीएचसी गोरौल मैं भर्ती कराया जिसे डॉ. ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने मंगलवार को 3 बजे दिन में जानकारी बताया कि जख्मी व्यक्ति खतरे से बाहर है।