गोरौल: बभनटोली गांव में विवाद के बाद एक व्यक्ति घायल, 8 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
शनिवार को सुबह 11बजे गोरौल थाना क्षेत्र के बभनटोली गांव निवासी वैद्यनाथ सिंह ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि मेरे ही पटीदार के द्वारा मेरे जमीन पर अवैध कब्जा जमा रखा है । जिसका विरोध करने पर सभी ने मिलकर मेरे पुत्र को मारपीट कर बूरी तरह जख्मी कर दिया । इस मामले में 8 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है ।