मंदसौर: शिवना नदी घाट पर होमगार्ड की सात दिवसीय मॉकड्रिल शुरू, बाढ़ और आपदा राहत कार्यों का दिया जा रहा प्रशिक्षण।
मंदसौर में संभावित अतिवृष्टि और बाढ़ से निपटने के लिए होमगार्ड विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं,शिवना नदी घाट पर सात दिवसीय मॉकड्रिल एवं प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ, जवानों को जल बचाव, रेस्क्यू ऑपरेशन, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित राहत कार्य का प्रशिक्षण दिया जा रहा है,ताकि बारिश के दौरान प्रभावी बचाव सुनिश्चित किया जा सके,