शेरघाटी: शेरघाटी डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: झारखंड से लाई जा रही 859 लीटर शराब, 49 बोरा महुआ जब्त, चालक गिरफ्त
Sherghati, Gaya | Jun 28, 2026 शेरघाटी:- अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शेरघाटी डीएसपी संदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रविवार को आमस थाना क्षेत्र के करमाइन मोड़ के पास एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और महुआ बरामद किया गया। डीएसपी संदीप कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से शराब की बड़ी खेप गुरुआ की ओर ले जाई जा रही है। सूचना पर त्व