चौरीचौरा में तीन दिनों तक चलने वाले श्री श्याम रंग रंगीला फाल्गुन महोत्सव कार्यक्रम का आगाज गुरुवार को निशान पद यात्रा से हुआ। फाल्गुन महोत्सव के आगज अवसर पर निशान पद यात्रा नगर पंचायत क्षेत्र में विधि विधान और पूरे धूमधाम के साथ निकाला गया। जिसमें शामिल लोगों ने श्री श्याम बाबा का निशान उठाया और निशान अर्पण पूजा अर्चना में भाग लिया।