गोपालपुर: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: तीन अभियुक्त रिमांड पर, एफएसएल टीम के साथ कई जगहों पर जांच
प्रॉपर्टी डीलर श्याम साह हत्याकांड में गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक कुमार, सुधांशु कुमार व गुड्डु कुमार को गोपालपुर पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इस दौरान एफएसएल टीम के साथ विभिन्न स्थानों पर जांच भी की गई। रिमांड समाप्त होने के बाद तीनों अभियुक्तों का मेडिकल परीक्षण कराकर उन्हें फिर से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।