रावतभाटा: ग्राम रथ अभियान पहुंचा गांव कुशलगढ़, प्लास्टिक मुक्त भारत का दिया संदेश, ग्रामीणों ने ली जागरूकता की शपथ
विजय सिंह ने शनिवार शाम 7 बजे बताया कि भैसरोडगढ़ की ग्राम पंचायत कुशलगढ़ में ग्राम रथ अभियान के तहत प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश दिया गया। अभियान में ग्रामीणों और आगंतुकों को खाखरे के दोने में अल्पाहार कराकर प्लास्टिक उपयोग नहीं करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के अध