दुर्ग: सुकमा में DSP पर युवक-युवती ने चाकू से किया हमला, आरोपी दुर्ग के रहने वाले हैं
Durg, Durg | Dec 19, 2025 छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के DSP तोमेश वर्मा पर पुरानी रंजिश के चलते दंतेवाड़ा में युवक-युवती ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में अफसर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके चेहरे पर गहरी चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।