डुमरी फोरलेन के पास ऑटो का अगला चक्का फटने के कारण ऑटो बीच सड़क पर ही पलट गया है।जिससे ऑटो पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जबकि कुछ सवार को हल्की-फुल्की चोटे आई है। दोनों घायलों को फतुहा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पटना एनएमसीएच रेफर कर दिया गया है।घायल सैदनपुर गांव निवासी शिव शंकर प्रसाद व निमी बानो है।