फारबिसगंज: परमान नदी का जल स्तर बढ़ने से मीरगंज पुल के पास मछली पकड़ने की लगी होड़, बड़ी संख्या में आई मछली
नेपाल में शुक्रवार रात हुई भारी बारिश ने व्यापक तबाही मचाई है, जिसका असर पड़ोसी देश भारत के अररिया शहर में भी देखने को मिल रहा है। अररिया के मीरगंज पुल के पास शनिवार को सुबह 9 बजे के करीब स्थानीय लोग जाल और मच्छरदानी लेकर मछली पकड़ने में जुट गए हैं। लोग अपने घरों से उपकरण लाकर नदी किनारे डटे हैं, और मछली पकड़ने की होड़ सी लग गई है।