ओरमांझी: कमता गांव के कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर उनके आवास पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, जताया दुख
कमता गांव के कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर बुधवार सुबह करीब 11 बजे उनके आवास बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू पहुंचे और दुख जताया। इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि स्वर्गीय सुखदेव महतो का राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पित जीवन सदैव प्रेरणादायी रहेगा।