पूरनपुर: विधुत उपखंड कार्यालय हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया
पूरनपुर। विद्युत उपखंड कार्यालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार दोपहर 12 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं को विधिवत प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में महिलाओं, पुरुषों शामिल हुए।