भोगांव: बेवर क्षेत्र में जाहरवीर गोगाजी महाराज की कथा समापन दिवस पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
बेवर क्षेत्र में स्थित जाहरवीर गोगाजी महाराज के मंदिर पर आयोजित पावन कथा के समापन दिवस पर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और गोगाजी महाराज की महिमा का श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। पूरे कथा पंडाल में भक्ति गीतों, मंत्रोच्चार और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।