नैनपुर: मुख्य नगर पालिका अधिकारी नैनपुर ने मूर्ति विसर्जन कुंड का किया निरीक्षण
Nainpur, Mandla | Sep 29, 2025 मुख्य नगर पालिका अधिकारी लक्ष्मण सिंह सरस ने सोमवार 3:00 बजे मूर्ति विसर्जन के लिए नगर पालिका द्वारा बनाए जा रहे कुंड का निरीक्षण किया। प्रतिमा विसर्जन की तैयारी को लेकर कृत्रिम कुंड का निर्माण नैनपुर की थावर नदी के किनारे किया जा रहा है। विसर्जन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जा रही है। कुंड तक पहुंच मार्ग का समतलीकरण कार्य भी किया गया।