पालकोट प्रखंड के कोलेंग-नावाडीह गांव में सोमवार को माघ जतरा को आयोजन किया गया।भाजपा किसान मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी मंगल सिंह भोगता,मंडल भाजपा अध्यक्ष प्रकाश नारायण सिंह,सोनू एक्का आदि ने फीता काट रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया।संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के नेता मंगल सिंह भोगता ने कहा कि जतरा गांव की सामाजिक एकता समरसता का प्रतीक है।