कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव स्थित शुभहिता टोला में बृहस्पतिवार को अयोध्या साहनी (25) का शव पेड़ में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी। फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।