अंबाह: कुम्हर पुरा के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौत, आज होगा पोस्टमार्टम
Ambah, Morena | Apr 15, 2026 “तेज रफ्तार कार का कहर: महिला की दर्दनाक मौत” अंबाह के किला मुहल्ला निवासी लक्ष्मी सखवार की तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई। वह कुम्हरपुरा क्षेत्र में बकरी चरा रही थीं, तभी लापरवाह चालक ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है, पुलिस जांच जारी है।