मोहनलालगंज: नगराम पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 5 वारंटियों को किया गिरफ्तार
लखनऊ के थाना नगराम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से न्यायालय में पेश न होने वाले 5 वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 7 फरवरी 2026 को थानाध्यक्ष नगराम के निर्देशन में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई।