बलियापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डेढ़ साल पूर्व तोड़फोड़ मामले के आरोपी मो मांझा उर्फ मोहम्मद महताब को बलियापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार के दोपहर 2:00 बजे जेल भेज दिया। जुलाई 2024 को मोहर्रम के मौके पर बलियापुर के कुछ युवकों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तोड़फोड़ की थी। इस संबंध में बलियापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी।