बीसलपुर: भसूडा पुलिया के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, दो मित्रों की मौत, एक घायल, परिवारों में मचा कोहराम
बीसलपुर--नगर के मोहल्ला दुबे निवासी तीन मित्र बाइक पर सवार होकर लगभग 10:15बजे बेनीपुर मार्ग स्थित मंदिर के दर्शन करने जा रहे । इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली से उनकी बाइक की टक्कर हो गई जिससे बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया