फतेहपुर: सदर के शांतिनगर जीटी रोड में ट्रैक्टर ने मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को कुचला, हुई दर्दनाक मौत, परिजनों का रहा बुरा हाल
पीरनपुर मुहल्ला निवासी अब्दुल अजीज का 35 वर्षीय पुत्र रईस रविवार की भोर पहर लगभग पांच बजे पैदल टहलने निकला था। बताते हैं कि जब वह शांतीनगर एक प्राइवेट अस्पताल के सामने जीटी रोड पर पहुंचा तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने रौंद दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक भाग जाने में सफल रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्