गड़हनी: प्रखंड के पड़रिया बधार में मिला अज्ञात युवती का एक शव
गड़हनी प्रखंड अंतर्गत पड़रिया गांव के बधार के सोमवार शाम करीब 6 बजे एक युवती का शव मिला है। शव काफी बदबू दे रहा था जिससे प्रतीत हो रहा था कि काफी दिन पहले हत्या कर मिट्टी में छुपा दिया गया है। शव के पास अधार कार्ड व सिम मिला है जिसमें झारखंड के गोड्डा जिला के विश्वास खानी गांव के रहने वाली है। पुलिस आधार गार्ड व सिम से पता लगाने में जुटी है।