खुर्जा: हनुमान जयंती पर सुरजावली में सुंदरकांड और दो विशाल भंडारे, श्रद्धालुओं ने लिया भाग
अरनिया ब्लॉक के सुरजावली गांव में हनुमान जयंती के अवसर पर सुंदरकांड और दो स्थानों पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन सुरजावली देवी मंदिर और बालाजी महाराज मंदिर में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम गुरुवार सुबह लगभग 10:00 बजे प्रारंभ हुआ।