विभूतिपुर: विभूतिपुर में घटना से आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, मुआवजे की कर रहे हैं मांग
विभूतिपुर में हुए सोनू कुमार की दर्दनाक मौत के बाद लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। बताया जाता है कि विभूतिपुर के सिंघिया बुजुर्ग के युवक सोनू कुमार की मौत के बाद आक्रोशित लोगों के द्वारा मुआवजे की मांग की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बूझाकर मामला को शांत करने का प्रयास किया है।