चच्योट: गोहर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत नाबालिग को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म , आरोप गिरफ्तार
Chachyot, Mandi | Aug 25, 2024 गोहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के अपहरण और बंधक बनाकर दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार को डीएसपी मंडी देवराज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।