चैनपुर: कोयल नदी तट पर रंजीत का अंतिम संस्कार, स्थायी नौकरी न मिलने पर ट्रेन से कटकर की आत्महत्या
चैनपुर प्रखंड के पूर्वडीहा गांव के 30 वर्षीय रंजीत दुबे पिता हरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर 1 बजे कोयल नदी तट पर हुआ। दाह संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। बता दे कि रंजीत ने रविवार सुबह स्थायी जॉब नहीं मिलने पर डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर कर सुसाइड कर लिया था।