मधुबनी जिले के हरलाखी थाना पुलिस ने एक पुराने मामले में मोहम्मद सलमान खान की मां को गिरफ्तार किया है। महिला को उसके घर से पकड़ा गया। गिरफ्तार महिला की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के गंगौर पंचायत अंतर्गत हाजिनगर गांव निवासी सरफे खान की पत्नी मैमून खातून के रूप में हुई है। यह मामला गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा 25 नवंबर को दर्ज कराई गई प्राथमिकी से संबंधित है।