प्रभात पट्टन: साईंखेड़ा खुर्द में खेत में आग, 15 एकड़ गेहूं की फसल और कृषि उपकरण जलकर खाक, दमकल ने पाया काबू
प्रभात पट्टन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम साइखेड़ा खुर्द में रविवार दोपहर 3:00 बजे गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई फैलते फैलते आग 15 एकड़ तक खेत को चपेट में ले लिया जिसमें कृषि उपकरण सहित गेहूं जलकर लाखों का खाक हो गया है दमकल की टीम के द्वारा आग पर काबू पाया गया।