लुण्ड्रा: उदयपुर क्षेत्र में शाम 4 बजे आए तेज आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, कई बड़े पेड़ और बिजली के खंभे गिरे
हम आपको बता दें कि आज दिनांक 2 मई 2026 दिन शनिवार को शाम 4:00 बजे मिली जानकारी अनुसार उदयपुर क्षेत्र में शाम आए तेज आंधी-तूफान ने जमकर तबाही मचाई। कई जगहों पर बड़े-बड़े पेड़ सड़क किनारे और रास्तों पर गिर गए, वहीं तेज हवाओं के चलते कई बिजली के खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए।तूफान के बाद से क्षेत्र के कई गांवों और मोहल्लों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो रहा है।