सहारनपुर: चिलचिलाती धूप में जायजा लेने स्कूटी पर घर से निकले महापौर, चौराहों पर लिया ग्रीन नेट लगवाने का जायजा
महापौर डॉ. अजय कुमार रविवार दोपहर 2:00 बजे तेज चिलचिलाती धूप में अपने दिल्ली रोड स्थित घर से इलेक्ट्रिक स्कूटी पर निकले, घंटाघर पहुंचकर नगर निगम द्वारा लोगों को तेज धूप से बचाव के लिए लगायी गयी ग्रीन नेट का अवलोकन किया। उन्होंने घंटाघर पर लगी एक छबील पर खडे़ होकर राहगीरों को मीठा और शीतल जल भी पिलाया।