अरवल: बैदराबाद में राष्ट्रीय लोक मोर्चा की बैठक, शहीद जगदेव प्रसाद की पुण्यतिथि व शिक्षक दिवस पर महारैली की तैयारी
Arwal, Arwal | Jul 27, 2025 बैदराबाद में राष्ट्रीय लोक मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन अमर शहीद जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस और शिक्षक दिवस के अवसर पर पटना मिलर स्कूल मैदान में परिसीमन सुधार महारैली को सफल बनाने के लिए किया गया। जिला अध्यक्ष रविंद्र राम की अध्यक्षता में यह बैठक सम्पन्न हुई जिसमें प्रभारी रामयश कुशवाह सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।