राजनांदगांव: चिखली चौकी पुलिस ने शंकरपुर में अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे एक व्यक्ति पर की कार्रवाई
राजनांदगांव के चिखली चौकी पुलिस ने चौकी क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहे एक व्यक्ति पर मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की है।आरोपी के पास से ढाई लीटर शराब और बिक्री रकम 420 रुपए जब्त किया गया है,आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।