खरगोन। शहडोल में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए संविदा मेडिकल ऑफिसर डॉ. महेश शर्मा का नाम अब खरगोन जिले के सेगांव ब्लॉक स्थित केली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से भी जुड़ गया है। सोशल मीडिया पर मामला सामने आने के बाद एक ही समय में शहडोल, खरगोन और श्योपुर में पदस्थापना की जानकारी से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।