गाजीपुर के राइफल क्लब में दिशा की बैठक में आते समय उनके काफिले को पुलिस के द्वारा रास्ते में रोक लिया गया। जिससे अफजाल अंसारी भड़क गए। इस दौरान अफजाल अंसारी के साथ विधायक, एमएलसी समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। जिसको लेकर राइफल क्लब में मीडिया को अहम और चिंताजनक बयान देते हुए सपा सांसद अफजाल अंसारी ने अपनी जान को खतरा होने की आशंका भी जताई।