नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र स्थित चांदनी चौक के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मेघल टोला निवासी 35 वर्षीय भीम कुमार, पिता गोरेलाल मंडल के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया गया