एकंगरसराय: दत्तू बीघा गांव में 24 घंटे का अखंड कीर्तन-भजन संपन्न
प्रखंड क्षेत्र के दत्तू बीघा गांव में धार्मिक वातावरण के बीच 24 घंटे के अखंड कीर्तन-भजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार की सुबह हुआ, जो बुधवार की सुबह 6:30 बजे विधिवत संपन्न हुआ।भाजपा ग्रामीण मंडल के महामंत्री योगेश प्रसाद चंद्रवंशी उर्फ भोले बाबा ने बताया कि गांव में सुख, शांति और समृद्धि की कामना को लेकर अखंड कीर्तन-भजन का आयोजन किया गया।