कोटकासिम पुलिस से गुरुवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल गिरधारी लाल गस्त के दौरान सूचना मिली थी कि कान्हड़का रोड पर शराब ठेके के पास एक व्यक्ति बैठा है जिसके पास चाकू है।पुलिस ने तुरंत जाकर व्यक्ति को पकड़ा तो उसने अपना नाम रवि शंकर पुत्र रामपाल कान्हडका निवासी बताया उसकी तलाशी में एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।