कांके: इस्लामनगर से लापता दोनों बच्चे सुरक्षित मिले, पुलिस की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी
Kanke, Ranchi | Feb 19, 2026 इस्लामनगर से लापता दोनों बच्चे गुरुवार सुबह करीब दस बजे सुरक्षित मिल गए। पुलिस की तत्परता से बड़ी अनहोनी टल गई। बता दें कि दोनों बच्चे के गायब होने के बाद परिजनों में दहशत का माहौल बन गया। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई थी।