कांके: कोकर के गाड़ी गांव में खून से सना अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Kanke, Ranchi | Feb 19, 2026 कोकर स्थित गाड़ी गांव में खून से सना अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार सुबह करीब नौ बजे पुलिस जांच में जुट गई है।।मृतक का चेहरा और सिर पत्थर से बुरी तरह कुचला गया था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून फैला हुआ मिला। प्राथमिक जांच में मामला आपसी रंजिश या सुनियोजित हत्या का प्रतीत हो रहा है।