कैराना: कैराना नगर में सात मुहर्रम के मौके पर शिया समाज ने निकाला मातमी जुलूस, हजरत अब्बास की शहादत को किया याद
Kairana, Shamli | Jun 23, 2026 मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे कैराना नगर के मोहल्ला ख्वाजबक्श स्थित मुनव्वर हुसैन के अजाखाने से मातमी जुलूस प्रारंभ हुआ। यह जुलूस मोहल्ला जैरअंसारियान और मोहल्ला सिदरयान से गुजरकर बड़े इमामबारगाह पर पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में शिया सोगवार शामिल रहे। इससे पूर्व आयोजित मजलिस में मौलाना इमरान गदीरी ने संबोधित किया।