मथुरा: दरेसी रोड पर दोना पत्तल की दुकान में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी, लाखों का माल जलकर खाक
बुधवार की सुबह तड़के थाना कोतवाली के दरेसी रोड स्थित दोना पत्तल की दुकान में भीषण आग लग गई जानकारी पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया तब तक दुकान में रखा लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो गया दुकान स्वामी ने बताया कि किसी ने दुकान में आग लगाई है जिसके कारण उसका लाखों का माल जलकर खाक हो गया पुलिस जांच में जुटी है