ताजपुर: ताजपुर में फर्जी आधार कार्ड बनाने का हुआ भंडाफोड़ एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार
ताजपुर थाना क्षेत्र की कोल्ड स्टोरेज चौक पर फर्जी आधार कार्ड बनाने के आरोप में एक युवक को साइबर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।उसकी पहचान मोरवा निवासी मोहम्मद राजा के रूप में हुई है बताया जाता है कि फर्जी वेबसाइट के जरिए बड़े पैमाने पर आधार कार्ड बनाया जा रहा था।