हैदरगढ़: हैदरगढ़ में मूसलाधार बारिश से जलभराव, उड़द-मूंग की फसल को नुकसान की आशंका, किसान चिंतित, यातायात भी प्रभावित
हैदरगढ़ क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 9 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में घने बादल छा गए और दिन में ही अंधेरा छा गया। तेज हवाओं के साथ बादलों की गड़गड़ाहट शुरू हुई और कुछ ही देर में मूसलाधार बारिश होने लगी। यह बारिश कई घंटों तक लगातार जारी रही, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।