बड़वाह से 16 किलोमीटर दूर बेरफड़ गांव में एक पागलकुत्ते ने सोमवार को 9 लोगों को काटा, जिनमें तीन बच्चे भीशामिल हैं। सबसे ज्यादा चोट 4 साल आरोही को आई है। कुत्ते ने उसकाआधा कान काट लिया और सिर की चमड़ी भी उखाड़ दी।आरोही तीन दिन पहले ही अपनी मां के साथ कपास्थल सेयहां रहने आई थी। वह घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहीथी, तभी कुत्ते ने हमला कर दिया।