खरगोन कोतवाली थाना क्षेत्र के संजय नगर सहित आसपास के मोहल्लों में सोमवार को 11 बजे आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक लोगो पर हमला कर दिया। इस दौरान कुत्तों के हमले से करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। इन घायलों में आठ मासूम बच्चे भी शामिल हैं जिनके गाल, सिर,चेहरे और अन्य जगह काटने से बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।