छतरपुर नगर: ग्राम रमपुरा में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर कुएं में गिरा, किसान की मौत,जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत किया घोषित।
बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम रमपुरा में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गया। हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया जिला अस्पताल में मौत हो गई।जानकारी के अनुसार मृतक बालादीन अहिरवार पिता नथुआ अहिरवार निवासी ग्राम रमपुरा आज 27 जून दोपहर करीब 2:00 बजे अपने खेत की जुताई ट्रैक्टर से करवा रहा था।